फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज कर्मियों ने वेतन के लिए काली पट्टी बांध जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने दो महीने का वेतन न मिलने के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को हल्द्वानी बस अड्डा परिसर पर एकत्र होकर विरोध जताया। उनका कहना था कि जुलाई और अगस्त का वेतन न मिलने से डिपो कर्मचारियों में रोष है। आर्थिक संकट बढ़ने से वे बच्चों की फीस व मकान किराया नहीं दे पा रहे हैं। परिषद के क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सात अगस्त तक रोजाना काली पट्टी बांध कार्य करेंगे। इसके बाद भी वेतन भुगतान न किया गया तो आठ अगस्त से काठगोदाम में आरएम संचालन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। विरोध जताने वालों में सुरेंद्र रावत, तारा देवी, आन सिंह जीना, उमेश जोशी, कौशल जोशी, श्याम शाही, दिनेश भंडारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें