फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज

Sat, 23 May 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ऐतिहासिक राजभवन गोल्फ कोर्स में शुक्रवार को 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पारंपरिक टी-ऑफ कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को इस वर्ष उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 179 गोल्फर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन की सबसे खास बात इसमें हर उम्र के खिलाड़ियों की भागीदारी है। जहां एक ओर 81 वर्षीय वेटरन खिलाड़ी कर्नल एचसी गुप्ता अपने अनुभव का परिचय दे रहे हैं वहीं मात्र सात साल की नन्ही इलाक्षी राठौड़ भी सबसे कम उम्र की प्रतिभागी के रूप में मैदान में उतरी हैं। प्रतियोगिता में 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ी, 27 जूनियर, 9 महिलाएं और 33 वेटरन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
शुभारंभ करते हुए राज्यपाल सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि उत्तराखंड की पर्यटन संभावनाओं को दुनिया के सामने रखने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और बेटियों की सक्रिय भागीदारी पर हर्ष जताया और बताया कि टूर्नामेंट से पूर्व आयोजित प्रशिक्षण शिविर से 135 बच्चों ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ केवल शारीरिक कौशल का खेल नहीं बल्कि यह धैर्य, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर राज्यपाल सचिव व उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, परिसहाय राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल (सेनि) विवेक भट्ट आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है गोल्फ कोर्स : राज्यपाल

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोक भवन के ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स पर आधारित विशेष कॉफी टेबल बुक ए सेलिब्रेशन ऑफ गोल्फ, नेचर एंड हैरिटेज का विमोचन किया। इस दौरान राज्यपाल ने नैनीताल के इस गोल्फ ग्राउंड को अन्य मैदानों की तुलना में सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देवदार के घने जंगलों और अनूठी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यह कोर्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखता है। कहा सुझाव में सामने आया कि यहां साल में दो बार गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि इस पर काम किया जाएगा।

खिलाड़ियों की जुबानी

मैं 75 साल की उम्र में भी जनरल कैटेगरी से खेल रहा हूं। पिछले 45 सालों से इस खेल से जुड़ा हूं लेकिन नैनीताल का यह पहाड़ी कोर्स हमेशा एक नई चुनौती पेश करता है। यहां आपको हर शॉट बहुत सोच-समझकर मारना पड़ता है। - कर्नल अवतार सिंह, गोल्फर।

- पिछले चार वर्षों से नैनीताल के राजभवन गोल्फ कोर्स में खेल रही हूं। यहां की चुनौतीपूर्ण पहाड़ी ढलानों पर खेलना एक यादगार और शानदार अनुभव है। भविष्य में भी गोल्फ को अपना जुनून बनाए रखने के लिए संकल्पित हूं। - देविका टंडन, युवा गोल्फर।
्र
- नैनीताल की ठंडी हवाओं के बीच यह ग्रीन किसी जन्नत से कम नहीं। यहां की चढ़ाई और ढलान एक खिलाड़ी के धैर्य को परखती है जो इसे मैदानी गोल्फ से अलग बनाता है। - नीरज नैनवाल, गोल्फर।
्र
मैं नोएडा से विशेष रूप से इस पहाड़ी कोर्स का अनुभव लेने आया हूं। मैदानों में हम ताकत लगाते हैं लेकिन यहां की ढलान पर संयम की परीक्षा होती है। यह वाकई अद्भुत अनुभव है। - कनिष्क शर्मा, गोल्फर।
विज्ञापन


्र्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें