नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में जारी एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में नैनीताल जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 167 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवाईएस की टीम के लिए सैयद रियान ने अकेले मोर्चा संभाले रखा। रियान ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अंत तक संघर्ष किया और 56 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिल पाने के कारण उनकी टीम लक्ष्य से 15 रन पीछे रह गई।