फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कैलाश का जीवन बचाने को मदद की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के बासीखेत निवासी गरीब परिवार के कैलाश राम (46) पुत्र गुसाईं राम की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उसका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है। कैलाश की किडनी बदली जानी है। अभी महीने में तीन बार डायलिसिस करना पड़ रहा है। इलाज में अब तक तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार इलाज में करीब 12 लाख का खर्च आएगा। बीपीएल श्रेणी के इस परिवार की इतनी बड़ी रकम जुटाने की हैसियत नहीं है। कैलाश के चार बच्चे हैं। पत्नी पुष्पा देवी ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

पुष्पा देवी ने विधायक मीना गंगोला को भी इस संबंध में पत्र लिखा है। कुछ लोग कैलाश की मदद के लिए आगे भी आने लगे हैं। कैलाश की मदद करने के इच्छुक लोग उनके बनकोट स्थित एसबीआई की शाखा के खाता संख्या 4331018479 में सहयोग राशि प्रदान करने की अपील की है। बैंक का आईएफएससी कोड SBINORRUTGB है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें