हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय समाज सुरक्षा संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से शक्तिफार्म क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें नशाखोरी से परिवार, समुदाय और विद्यालय पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जाए। हमें अपने परिवार के सदस्यों को और बच्चों को नशे और शराब से दूर रखने के लिए मातृ शक्ति को इसकी पहल करनी होगी क्योंकि जन आंदोलनों में महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही है। विषय विशेषज्ञ डॉ. निधि ने शराब के सेवन से महिलाओं एवं पुरुषों को होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।इस मौके पर कार्यशाला के संयोजक डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल, मंदिर समिति शक्तिफार्म के अध्यक्ष सपन सरकार, संजना पांडे, प्रिंसिपल सुमित मंडल, दीपक राय, ताराचंद मंडल आदि मौजूद रहे।
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण जरूरी
नशाखोरी के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता के लिए यूओयू की कार्यशाला