नैनीताल। अब केएमवीएन के टीआरसी में प्रतिष्ठित होटलों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। केएमवीएन के कर्मचारी यूनीफार्म में नजर आएंगे। वह होटलों की तर्ज पर महमानों का स्वागत करेंगे। रहने, खाने की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाएगा। कर्मचारियों को अगले महीने ट्रेनिंग कराई जाएगी। जीएम टेक्निकल की कमी से जूझ रहे विभाग में जल्द ही नए जीएम की तैनाती भी होगी।
टीआरसी सूखाताल में बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें केएमवीएन को घाटे से उबारने की रणनीति बनाई गई। निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। बताया कि केएमवीएन के टीआरसी में सुविधाएं काफी हद तक बेहतर हैं। इसके बाद भी पर्यटकों का रुझान नहीं बढ़ा है। निगम के घाटे का यह मुख्य कारण है। सुधार के लिए अब इन्हें होटलों की तर्ज पर चलाया जाएगा। अगले महीने से यहां कर्मचारी एक रेगुलर यूनीफार्म में नजर आएंगे। किचन में सफाई, व्यंजनों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। अतिथियों को स्वागत भी होटल की तरह ही किया जाएगा। खाना, नाश्ता परोसने का तरीका भी प्रसिद्ध होटलों की तरह ही होगा। इसके लिए टीआरसी कर्मियों को अगले महीने बाकायदा ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। केएमवीएन के अध्यक्ष जोशी ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। घाटे में चल रहे केएमवीएन को उबारने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केएमवीएन के पास इस समय 40 से ज्यादा असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर हैं, लेकिन जीएम टेक्निकल के न होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बीते दिनों यह प्रकरण अध्यक्ष जोशी के सामने आया था। अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निगम को घाटे से उबारने के लिए कई सुझाव दिए हैं।
वर्दी में दिखेंगे टीआरसी के कर्मचारी
अब टीआरसी में लें होटलों जैसी सुविधाओं का आनंद
कर्मचारियों को अगले महीने कराई जाएगी ट्रेनिंग