फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमका मेरो गिरी गयो अल्मोड़ा बाजार मां..

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच लोक गायकों ने लोक संस्कृति से ओतप्रोत गीत सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेला परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के साथ ही स्टालों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन

लोक गायिका माया उपाध्याय ने ‘झुमका मेरो गिरी गयो अल्मोड़ा बाजार मां’ गीत सुनाकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। स्थानीय लोक कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक लोकगीत और लोकनृत्य पेश किए। प्रदीप उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश, चंद्रशेखर तिवाड़ी, चंद्रशेखर परगाई, दीपक कुमार, नीरज दानी, योगेश जोशी, मनोज सिंह नेगी, हर्ष जोशी, तरुण नेगी, योगेश अधिकारी, ललित बिष्ट, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, रत्ना श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, मंजू पांडे, भूपाल बिष्ट, गोपाल बिष्ट, लक्ष्मण सिंह महरा, पूरन भंडारी, हेम भट्ट आदि थे।
विज्ञापन



‘झुमका मेरो गिरी गयो अल्मोड़ा बाजार मां’
उत्थान मंच में घुघुतिया त्यार में कलाकारों ने मचाई धूम

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
शिशु वर्ग : ईशिता जोशी प्रथम, रक्षिता रावत द्वितीय, मास्टर हार्दिक तृतीय।
बाल वर्ग : वैशाली बिष्ट प्रथम, देवाशीष पांडे द्वितीय, उत्कर्ष काला तृतीय।
शंख बजाओ जूनियर वर्ग: ध्रुव जोशी प्रथम, श्रेष्ठ डिमरी द्वितीय, कार्तिक राणा तृतीय।
सीनियर वर्ग : पवन पंत प्रथम।
कुसी दौड़ : बालक जूनियर: दीपांशु मेलकानी प्रथम, नकुल गुप्ता द्वितीय, आदित्य पांडे तृतीय।
बालिका जूनियर वर्ग : सुमेधा कश्मीरा प्रथम, काव्या सनवाल द्वितीय, सौम्या थुवाल तृतीय।
बाल सीनियर वर्ग : अनुज कश्यप प्रथम, लकी आर्या द्वितीय, दीपक मेवाड़ी तृतीय।
बालिका सीनियर वर्ग : सौम्या पांडे प्रथम, लक्ष्मी वर्मा द्वितीय, स्नेहा कुकरेती तृतीय।
बालिका ओपन वर्ग : गीता जोशी प्रथम, गीता बोरा द्वितीय, अनीता डिमरी तृतीय।
घुघुतिया त्यार में आज
ऐपण प्रतियोगिता : पूर्वाह्न 11 बजे।
रस्साकशी : दोपहर 12 बजे।
बेबी शो तीन वर्ष के बच्चों के लिए : दोपहर एक बजे।
झोड़ा प्रदर्शन सभी के लिए : दोपहर दो बजे।
प्रश्नावली कुमाऊंनी बच्चों की : अपराह्न तीन बजे।
कुमाऊंनी भाषा में नाट्य प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए : सायं चार बजे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : रात सात बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें