हल्द्वानी। समाज कल्याण निदेशालय से लेकर देहरादून तक सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सहायक निदेशक समाज कल्याण को कनिष्ठ पद पर स्थानांतरण कर भेजा गया है। हालांकि सहायक निदेशक ने अभी ज्वाइन नहीं किया है।
कांतिराम जोशी समाज कल्याण निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। जोशी का स्थानांतरण पिथौरागढ़ किया गया है। पिथौरागढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद कनिष्ठ है। सहायक निदेशक से जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद 10 वर्ष जूनियर है। सूत्रों की मानें तो जोशी ने उक्त पद पर जाने से मना कर दिया है। समाज कल्याण निदेशक ने भी जोशी की निदेशालय में उपयोगिता बताते हुए शासन को पत्र लिखा था। साथ ही पिथौरागढ़ का पद कनिष्ठ होने की बात कही थी। बावजूद इसके जोशी का स्थानांतरण किया गया है। सवाल यह उठता है कि निदेशालय में पहले से ही अधिकारी और कर्मचारियों की कमी है, इसके बावजूद स्थानांतरण किए जा रहे हैं।
सहायक निदेशक का कनिष्ठ पद पर स्थानांतरण
पिथौरागढ़ में है जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद
विभाग में सबकुछ नहीं चल रहा है ठीक, यहां से लेकर दून तक है उठापटक
पिथौरागढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी तैनात हैं। सहायक निदेशक की उपयोगिता को देखते हुए भेजा गया है। तबादले के आदेश शासन स्तर से हुए हैं। निदेशक के पत्र के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
- यशपाल आर्या
समाज कल्याण मंत्री