फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में शुरू नहीं हो सकी आईपीपीबी की सेवाएं

विज्ञापन
डाक विभाग - फोटो : pti
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी प्रधान डाकघर और आसपास के उप डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की सुविधा का लाभ लेने के लिए अभी दो हफ्ते तक और इंतजार करना पड़ सकता है। पूर्व में 16 नवंबर से प्रधान डाकघर समेत उप डाकघरों में आईपीपीबी की सुविधा शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खामियों के कारण यह सेवा शुरू नहीं हो पाई। अधिकारियों का कहना है कि काउंटर सेवा शुरू कराने का काम तेज कर दिया गया है। जल्द योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं के खाते खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को काउंटर सेवा (एक्सेस प्वाइंट) खोले जाने को लेकर काठगोदाम उप डाकघर पहुंची आईपीपीबी की टीम ने सिग्नल टेस्टिंग की। काफी मशक्कत के बाद भी टेस्टिंग सफल नहीं हो सकी। प्रधान डाकघर के सिस्टम मैनेजर प्रदीप उप्रेती के मुताबिक अगले दो हफ्तों तक जिले के तमाम डाकघरों में तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। हल्द्वानी प्रधान डाकघर में आईपीपीबी की सुविधा एक दिसंबर तक शुरू करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। फिलहाल नैनीताल जिले के पांच डाकघर मल्लीताल, तल्लीताल, खुर्पाताल, नलनी, मनोरा में आईपीपीबी की सुविधाएं शुरू हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का लाभ देने के लिए नैनीताल जनपद के 168 डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजना की शुरुआत की जानी है।

इससे मिलने वाले फायदे
- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में तीन तरह के बचत खाते रेगुलर सेविंग, डिजिटल सेविंग और बेसिक सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा मिलेगी। इन खातों में अधिकतम एक लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

- आरडी, पीपीएफ, कन्या समृद्धि योजना में पैसा जमा कराने और वृद्ध, विधवा, विकलांग पेंशन लेने जैसी योजनाओं के लिए पोस्ट आफिस नहीं आना पड़ेगा।
- मोबाइल एप की मदद से घर बैठे पेमेंट जमा और निकासी कर सकते हैं। यह बैंक पूरी तरह से पेपर लेस है।
- बैंक खाता आधार कार्ड और अंगूठे के निशान की मदद से खुलेगा।
- खाते से निकासी और जमा के वक्त एक आईडी दिखानी होगी।
- जमा-निकासी जानकारी मोबाइल में ओटीपी के माध्यम से मिलेगी।
- आईपीपीबी खातों में सरकारी सब्सिडी (डीबीटी) की राशि आएगी। अगर कोई खाताधारक सब्सिडी की राशि इस खाते में नहीं चाहता तो उसे इसके लिए अलग से ऑफलाइन फॉर्म भरकर जानकारी देनी होगी।

यह भी जानें
आईपीपीबी को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 11 अगस्त 2015 को पेमेंट बैंक का लाइसेंस जारी हुआ। इससे पहले एयरटेल और पेटीएम को भी पेमेंट बैंक का लाइसेंस मिल चुका है। जानकारी के मुताबिक आईपीपीबी को 17 करोड़ पोस्टल सेविंग बैंक खातों को अपने साथ जोड़ने की अनुमति दी गई है। 31 दिसंबर तक देशभर के पोस्ट ऑफिसों को आईपीपीबी सिस्टम से लेस करने का लक्ष्य रखा गया है।

यहां मिलेगी मदद
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने में असुविधा होने पर टोल फ्री नं. 155299 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही contact@ippbonline.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें