काशीपुर। कृष्णा पब्लिक कॉलिजिएट में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रविवार को विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में आधा दर्जन से अधिक स्कूलों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान में मैकेनिकल इरीगेशन ऑफ प्रोटेक्शन क्रोप्स बाय यूजिंग फोटोडायोड, रेयन वाटर हारवेसटिंग, हाइड्रोफोनिक एंड इंटीग्रेटेड फार्मिंग, ग्लोबल वार्मिंग, सोलर इरीगेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट के मॉडल बनाए।
कला में छात्र-छात्राओं ने दीपावली की डेकोरेशन, खिलौने, अखबार के पेपरों से विभिन्न वस्तुएं बनाकर बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। सीनियर वर्ग में केपीसी स्कूल प्रथम, जैनेसिस स्कूल जसपुर द्वितीय, जूनियर वर्ग में शिवालिक होली माउंट एकेडमी प्रथम, समर स्टडी हॉल द्वितीय स्थान पर रहा।
निर्णायक मंडल में राधे हरि महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. दीपक तिवारी रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य ऊषा खोखर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।