फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया...

विज्ञापन
जिले में गणेश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा अर्चना के साथ ही बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर श्री गणेश महोत्सवों की धूम शुरू हो गई। शोभायात्रा निकाल कर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापना की गई। श्री गणेश महोत्सवों में गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष और भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन


वैश्य महासभा ने शोभायात्रा निकाली, गणेश महोत्सव शुरू
रामलीला मैदान में वैश्य महासभा द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव को शुरूआत गणपति की मूर्ति की स्थापना के साथ हुई। शाम को वैश्य समाज द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। पंडित विवेक शर्मा ने विधि विधान से मूर्ति स्थापना की। शाम साढ़े पांच बजे आचार्य पवन कुमार झा ने गणेश भगवान की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर सुर साधना संगीत समिति व स्वर साधना शिक्षा समिति ने विभिन्न रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। वही,ं शाम साढ़े आठ बजे भक्त जनों को वैश्य समाज ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर रामबाबू जायसवाल, नीरज प्रभात गर्ग, बद्री प्रसाद गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, राजा राम साहू, राजीव अग्रवाल, अशोक वार्ष्णेय, अनुज गुप्ता, संदीप गुप्ता, किशन लाल गुप्ता, डीके गुप्ता, निशुल अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, भोलानाथ केसरवानी, बिंदेश गुप्ता, मानिक चंद्र, दशरथ केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि सामाजिक मंच
देवभूमि सामाजिक मंच के तत्वावधान में होली मैदान में आयोजित समृद्धि उत्सव में प्रथम दिन भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का पूर्ण विधि विधान व वैदिक मंत्रों के साथ स्थापना की गई। इससे पूर्व गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला मंदिर से होते हुए नया बाजार, मीरा मार्ग होते हुए होली ग्राउंड पहुंची। शाम को मेरठ की सांस्कृतिक मां भवानी कला केंद्र के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा- कृष्ण और कृष्ण - सुदामा के मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में व्यापारी नेता गोविंद बगडवाल, योगेश शर्मा, राजीव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगडवाल, पवन गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, मंगल सिंह जीना, भारत भूषण, प्रेम मदान, गणेश प्रसाद साहू, किशन गोपाल अग्रवाल, संदीप वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, पिंटू साहू, राजा गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन


पटेल चौक में गणपति की मूर्ति की स्थापना
पटेल चौक में श्रीगणेश महोत्सव की शुरूआत हुई। रुद्राक्ष बैंक्वट हाल रामपुर रोड से भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद पटेल चौक में शाम चार बजे आचार्य चंद्रशेखर जोशी ने मूर्ति की स्थापना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पूजा अर्चना की। इसके बाद संस्था ने भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक कमल बोरा, भोजराज वर्मा, अध्यक्ष ज्योतिराम, महामंत्री संजय, उपाध्यक्ष सूरज मलिक, कोषाध्यक्ष रमेश मांगे, सचिव विकाश, मीडिया प्रभारी संजय सिंह राजपूत, अशोक, संजय पाटिल, राजू, शिवाजी शिंदे, मल्हारी पवार, सचिव सावंत, तुषार जाधव आदि थे।

बैंड बाजे व ढोल नगाड़े के साथ निकाली गणेश शोभायात्रा
प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने गणेश महोत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के साथ किया। मूर्ति स्थापना की शोभायात्रा बैंड बाजा व ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई। पूर्वाह्न 11.30 बजे कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद किशोर लाला जायसवाल के नेतृत्व में समता आश्रम गली से गणपति बप्पा की मूर्ति शोभा यात्रा के रूप में बैंड बाजा व ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई। मूर्ति की स्थापना पंडित विवेक शर्मा ने की। इस दौरान शिव किशोर, राजेश जायसवाल, हरी मोहन, हिमांशु मिश्रा, विशाल शर्मा, अशोक सिंधी, दिनेश अग्रवाल, गंगा प्रसाद जायसवाल आदि थे।

शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव शुरू
नवयुवक संघ की ओर से पीसीएफ प्लाजा बरेली रोड पर श्री गणेश महोत्सव की शुरूआत हुई। इससे पहले मूर्ति स्थापना के अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पीसीएफ प्लाजा पहुंच कर समाप्त हुई। भक्तगण गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते चल रहे थे। इस दौरान शंकर भूटियानी, तारा ठाकुर, पवन अरोरा, संजय, आनंद आदि मौजूद रहे। महोत्सव में महिला सत्संग एवं भजन संध्या हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें