हल्द्वानी। लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोक निर्माण विभाग ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 102 करोड़ की लागत से 226 किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
बारिश के कारण इन क्षेत्रों में कई सड़कें उखड़ गई हैं। कई सड़कें नई भी बनाई जानी है। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने राज्य योजना के तहत प्रस्ताव सौंपे थे। लोक निर्माण विभाग ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 84 किलोमीटर सड़क (लागत 58.76 करोड़) और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में 142 किलोमीटर सड़क (लागत 44 करोड़) का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने बताया कि राज्य योजना से पैसा मिलते ही इन सड़कों में काम शुरू हो जाएगा।