फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कालेज में हंगामा, प्रभारी प्राचार्य को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में खामियों को लेकर एमबीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षा में तमाम विद्यार्थियों को 75 में से मात्र 1-2 अंक आने से फेल होने के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने सेमेस्टर परीक्षा परिणाम की मार्कशीटों की खामियां दूर न होने पर काफी देर तक हंगामा किया। आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की प्रभारी प्राचार्य और प्राध्यापकों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मुख्य कार्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी के पास पहुंचे और परीक्षा परिणाम में खामियों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष भोजक ने कहा कि एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के 15 विद्यार्थियों ने तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के साथ प्रथम सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्नपत्र की बैक की परीक्षा दी थी। बैक परीक्षा परिणाम की मार्कशीट में विद्यार्थियों को 1,2,3 जैसे अंक दिए गए हैं, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थीं, ऐसे विद्यार्थियों द्वारा दो हजार रुपये विलंब शुल्क जमा किए जाने के बाद भी उनके अंक नहीं चढ़ाए गए हैं। छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर परीक्षा परिणाम संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेज बंद कराएंगे। इस दौरान मीमांशा आर्या, गजेंद्र, कार्तिक दरम्वाल, ललित तिवारी, बीना आर्या, सविता आर्या, हिमानी जोशी, राहुल बिष्ट, सौरभ परगाई, सुमित सागर, रवि यादव, निर्मला आदि मौजूद थे।

एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के प्रार्थनापत्रों को अग्रसारित कर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को भेज दिया गया है। वहीं से परीक्षा परिणाम दुरुस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लीला तिवारी, प्रभारी प्राचार्य एमबी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें