भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड ओखलकांडा क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती न होने से अभिभावकों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। इसी के चलते शनिवार को अभिभावकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। अभिभावक संघ अध्यक्ष जीवन जोशी ने जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करने पर सीईओ कार्यालय में आत्मदाह के चेतावनी दी है।
क्षेत्र के दुरुस्त गांव पोखरी में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वर्षों से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होेने से नाराज ग्रामीणों ने अभिभावक संघ के अध्यक्ष जीवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में अभिभावकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की।
अध्यक्ष जीवन जोशी ने बताया पोखरी के माध्यमिक विद्यालय कक्षा छह से कक्षा दस तक कुल 55 छात्र-छात्राएं हैं। वर्षों से दो बेसिक शिक्षक वहां बच्चों को पढ़ा रहे हैं, जबकि विद्यालय में शासनादेश के अनुसार प्रधानाचार्य, पांच सहायक अध्यापक, एक प्रधान सहायक, एक वरिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी आउट स्टेटिंग के पद सृजित किए हैं। लेकिन आज तक एक भी एलटी शिक्षक के नियुक्त नहीं हुई है।
अभिभावकों ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्हें जिला शिक्षाधिकारी ने 20 अप्रैल तक तीन शिक्षकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया था। लेकिन मांग पूरी नहीं की।
इस दौरान खिमेश चंद्र जोशी, महेश चंद्र, नवीन चंद्र पोखरिया, ललित मोहन, जगदीश रुवाली, शंकर दयाल जोशी आदि रहे।
माध्यमिक विद्यालय पोखरी का मामला, अभिभावक संघ अध्यक्ष ने दी आत्मदाह के चेतावनी
55 बच्चों का भविष्य है सिर्फ दो शिक्षकों पर