फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12 वीं अर्थशास् त्र के विद्यार्थियों को पेपर देने को लेना होगा दूसरा आईकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीबीएसई के 12 वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई ने नए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। इधर, परीक्षा केंद्रों को भी बोर्ड से सुरक्षा के संबंध में सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। लेकिन बारहवीं के छात्र-छात्राओं की टेंशन अभी खत्म नहीं हुई है। अर्थशास्त्र का पेपर लीक हो गया था, जिसके कारण सीबीएसई ने अर्थशास्त्र का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा कराने की तैयारी की है। बोर्ड ने साफ शब्दों में कहा है कि विद्यार्थी अर्थशास्त्र की परीक्षा पुराने प्रवेश पत्र से नहीं दे पाएंगे। इसके लिए संबंधित पब्लिक स्कूलों को 12वीं के छात्र-छात्राओं के नये प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। स्कूलों ने भी अपने छात्र-छात्राओं को एसएमएस के माध्यम से इस संबंध में सूचना भेजी है, इस पर 12 वीं के परीक्षार्थी स्कूलों से नये प्रवेश पत्र लेकर जा रहे हैं। इधर, पेपर लीक होने से फजीहत होने पर सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को सुरक्षा इंतजाम के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में परीक्षा केंद्र स्कूल के प्रधानाचार्य मीडिया को कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। बताते हैं कि बैंक से परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचने पर प्रधानाचार्य के सामने उसे खोला जाएगा तथा उसकी सीसीटीवी कैमरे से रिकार्डिंग कर फुटेज बोर्ड कार्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें