फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा जंगल से कार से टक्कर स

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईआरबी बैलपड़ाव में चालक सुरेंद्र राणा की कार टांडा जंगल में बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


मूल रूप से सितारगंज निवासी सुरेंद्र राणा पुत्र राम प्रसाद राणा कई दिन पहले छुट्टी पर गए थे। बुधवार को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। बुधवार देर रात पत्नी गायत्री देवी के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। बेलबाबा मंदिर के पास कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई।

पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी गायत्री की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सुरेंद्र का चार साल का बेटा शिवम है। सुरेंद्र चार-पांच महीने ही आईआरबी आए थे। इससे पहले वह पीएसी में तैनात थे।
विज्ञापन


सड़क के दूसरे किनारे पर मिली कार
हल्द्वानी। पुलिस के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि सुरेंद्र की कार सड़क के दूसरे किनारे पर पेड़ से जाकर टकराई थी। आशंका जताई जा रही है कि बड़े वाहन से बचाने के प्रयास में कार सड़क के दूसरे किनारे पर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें