फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

157 लोगों को मिलेगा बेटियों की शादी के लिए 50-50 हजार का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में अनुसूचित जाति के गरीब व्यक्तियों और विधवा पेंशन पाने वाली महिलाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए 157 लोगों को 50-50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में बैठक कर उक्त आवेदन पत्रों को मंजूरी दी। समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने जिलाधिकारी को बताया कि अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह के लिए शासन से 61.50 लाख रुपये स्वीकृत हैं। जिस पर डीएम ने ऐसे 123 और विधवा पेंशन पाने वाली महिलाओं के 34 आवेदन पत्रों को स्वीकृति दी। उक्त आवेदकों को विवाह के लिए 50-50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों से पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को भी कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत समेत कालाढूंगी और भीमताल के विधायक के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें