रामनगर (नैनीताल)। यूएसआर इंदु समिति बसई के तहत यहां दिव्यांग आवासीय विद्यालय संचालित है। इसका भवन बनाने के लिए विदेशी संस्था ने दुर्लभ शराब की एक बोतल बेचकर चंदा जुटाया था। अब यह भवन बन चुका है। इसलिए लोटस फ्लावर ट्रस्ट के सीईओ जॉन हंट, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज चिल्कोटी, यूएसआर इंदु समिति के संस्थापक प्रेम सिंह रावत, प्रबंधक संदीप रावत ने शुक्रवार को इस भवन का लोकार्पण किया। इसमें बच्चों एवं अभिभावकों को संस्था के काम बताए गए। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। एथलेटिक्स में यूएसआर के विजय प्रथम, वीएमके स्कूल हल्द्वानी के मो. कैफ द्वितीय रहे। बोच्ची बॉल थ्रो में रोशनी सोसायटी हल्द्वानी प्रथम रही। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान आभा गर्खाल, शशि राणा, मनीषा रावत, विजय लक्ष्मी, राखी पाठक, युगल किशोर, धर्मेंद्र शर्मा, संजू तिवाड़ी, हरिओम, अनीता आदि थे।