हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में इंदिरा नगर पश्चिमी वार्ड 14 के लोगों को 10 जुलाई की अगली तारीख निर्धारित की गई है। वहीं तारीख पर तारीख मिलने पर बाशिंदों का पारा चढ़ गया। उन्होंने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की।
इंदिरा नगर पश्चिमी के वाद संख्या 1 से 200 तक के क्षेत्रवासी पूर्व सभासद शकील सलमानी के नेतृत्व में मंडलीय कार्यालय इज्जतनगर बरेली पहुंचे। उन्होंने रेलवे संपत्ति अधिकारी के यहां भूमि संबंधी दस्तावेजों की कॉपी दफ्तर में जमा कराई। आरोप लगाया कि तारीख पर तारीख देकर गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं रेलवे संपत्ति अधिकारी ने सुनवाई के बाद अब 10 जुलाई की तारीख दी गई है। इधर अगली तारीख मिलने पर क्षेत्रवासियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने रेलवे के नोटिस को निरस्त करने की मांग की है। इस दौरान फईम जेबा सलमानी, गफार हुसैन, अयूब, मो. रशीद, फारूक, यूसुफ, साबिर, अकबर, शमीम जहां, साबरा आदि मौजूद थी।