फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखलकांडा के कई स्कूलों में बालिका अभिप्रेरणा शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लाक के राइंका डालकन्या में बुधवार को एक दिवसीय बालिका अभिप्रेरणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुई। शिक्षिका संगीता मठपाल व लता परगाई ने बालिका शिक्षा पर जोर देते अभिभावकों से बेटियों को शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


एनआरएचएम की डॉ. तृप्ति व डॉ. निर्मला ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष मोतीराम पनेरू, एसएमसी अध्यक्ष हयात सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य मुरली मनोहर भट्ट, डॉ. हिमेश मटियाली, दिनेश पनेरू, प्रयाग दत्त जोशी मौजूद थे।

आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट में बालिका अभिप्रेरण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विजय सक्सेना व प्रधान लीला त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में वाद विवाद प्रतियोगिता में गीता जोशी प्रथम रहीं। निबंध प्रतियोगिता में पार्वती रूवाली प्रथम, ललिता आर्या द्वितीय और प्रीति मटियाली तृतीय रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रेमा बुंगियाल ने बाजी मारी। राइंका पश्यॉ में प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश भट्ट ने बताया कि वहां शिविर में 78 बालिकाओं ने भागीदारी की। शिविर में शिक्षिका नीमा फोनिया, मंजू परगांई, अनिता आर्या मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें