फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुतों का बधियाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए छावनी परिषद ने पशुपालन विभाग के सहयोग से कुत्तों का बधियाकरण कार्य शुरू कर दिया है। इस बीच नगर के विभिन्न हिस्सों से अब तक 53 कुत्ते पकड़कर उन्हें बधियाकरण के लिए अल्मोड़ा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


कुत्ते पकड़ने के लिए अल्मोड़ा से विशेष टीम बुलाई गई है। नगर में घूम रहे सैकड़ों लावारिस कुत्तों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। यह कुत्ते कई लोगों को काट तक चुके हैं।
छावनी परिषद की सर्वे में ही 270 से अधिक लावारिस कुत्तों की पुष्टि हुई है।

इनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। धोबी मोहल्ला, आबकारी, माल रोड, कुंपुर लालकुर्ती, कचहरी बाजार, सदर बाजार, मीट बाजार में यह कुत्ते इधर-उधर घूमते रहते हैं। स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा से ही डॉग कैचर टीम भी यहां पहुंची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें