फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी जेल से सितारगंज जेल भेजे गए 46 कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी उपकारागार से 46 कैदी सितारगंज केंद्रीय जेल भेजे गए हैं। यहां से 300 कैदी सितारगंज भेजे जाने हैं। बताया जा रहा है कि फोर्स की उपलब्धता के बाद ही अन्य कैदियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आईजी जेल डॉ. पीबीके प्रसाद ने 13 नवंबर को हल्द्वानी उपकारागार का निरीक्षण किया था। उन्हें बताया गया था कि जेल की क्षमता 260 है लेकिन यहां 926 कैदी हैं। उन्होंने जेल के प्रस्ताव के तहत 24 नवंबर को आदेश जारी किया कि यहां से 300 कैदियों का स्थानांतरण सितारगंज जेल के लिए किया जाएगा। शनिवार को हल्द्वानी जेल प्रशासन ने 46 कैदियों को ऊधमसिंहनगर पुलिस के साथ भेज दिया। सितारगंज के जेल अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया कि उपनिरीक्षक गोधन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कैदियों को लेकर आई है। बाकी 254 कैदी भी जल्द भेज जाएंगे।। कैदियों के रहने के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें