हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन की परीक्षा में 18 परीक्षार्थियों में से 14 छात्र फेल हो गए हैं। इनमें एक छात्रनेता भी शामिल है। प्राचार्य ने इस संबंध में अब कुमाऊं विश्वविद्यालय को उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने को पत्र भेजा है।
एमबीपीजी कॉलेज में डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन पाठ्यक्रम स्ववित्त पोषित आधार पर संचालित हो रहा है। पिछले सत्र में इस पाठ्यक्रम में 45 सीटों में से कुल 29 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया था। जबकि परीक्षा में केवल 18 विद्यार्थी शामिल हुए। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को इस पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें एमबीपीजी कॉलेज के 14 विद्यार्थी फेल हो गए। परेशान विद्यार्थियों ने इस बाबत कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बात की, लेकिन ठीक जवाब नहीं मिला। फेल छात्रों में एक छात्रनेता भी शामिल है जो कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का दावेदार है।
- डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन विभाग के प्रो. सुधीर नैनवाल के पत्र के आधार पर कुलपति को पत्र भेजा है। इस मामले में पुनर्मूल्यांकन कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि छात्रों का भविष्य खराब न हो।
डॉ. जगदीश प्रसाद, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज