फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2105 ने लगवाया कोविड का टीका

विज्ञापन
नैनीताल में 45 से उपर के लोग कोरोना के वैक्सीन लगवाते हुए। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड टीकाकरण के लिए 45 और 45 वर्ष से अधिक के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को पहले ही दिन 45 और 45 वर्ष से अधिक के 2105 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। जिले में बृहस्पतिवार को कुल 45 सरकारी और निजी केंद्रों पर 4269 ने कोविड का टीका लगवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से 45 वर्ष या इससे अधिक के लोगों को कोविड का टीका लगाने का काम शुरू हो गया। टीकाकरण के लिए लोगों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया और पूरा ब्योरा भरने के साथ ही टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच गए। 45 से 60 वर्ष की आयु के 2105 ने कोविड का टीका लगवाया। जबकि 60 वर्ष से अधिक के 2014 ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी कोविड टीकाकरण कराया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शुक्रवार को 31 सरकारी और 14 निजी केंद्रों पर कोविड टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें