फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Wed, 20 Jul 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई से एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार बारिश राहत देने वाली होगी। 21 जुलाई को नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में अधिकतम 64 मिमी तक पानी बरस सकता है। इसके बाद अगले दो दिन में बारिश पूरे कुमाऊं मंडल के जिलों में होने के आसार हैं। एक जून से अभी तक गढ़वाल मंडल के जिलों की तुलना में कुमाऊं मंडल के जिलों पर मानसून अधिक मेहरबान रहा है।
विज्ञापन


18 जुलाई की सुबह तक हुई खासी बारिश से अब मंडल के लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई को मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर आदि जगहों पर छिटपुट बारिश रिकार्ड की गई। कुमाऊं मंडल में एक जून से अभी तक करीब 3834 मिमी और गढ़वाल मंडल के जिलों में 3224 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग का अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान बता रहा है कि 20 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। 21 जुलाई को अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में 64 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। 22 को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें