फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने की शिक्षकों के सेवा काल के विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीडी पांडे डिग्री कॉलेज के छात्र संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक से कॉलेज में काम चलाऊ शिक्षकों के सेवा काल के विस्तार करने की मांग की है। छात्रसंघ ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य दफ्तर में सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कॉलेज में समाज शास्र, जंतु विज्ञान, भूगोल, हिंदी, संस्कृत में एक-एक, इतिहास और अर्थशास्त्र में दो-दो कामचलाऊ शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


ये शिक्षक मार्च 2018 से फरवरी 2019 तक ही शिक्षण करेंगे। वहीं शिक्षण सत्र जून में समाप्त होता है ऐसे में ये शिक्षक इन महीनों में नहीं पढ़ाएंगे इससे विद्यार्थियों का पठन पाठन प्रभावित होगा। उन्होंने इन शिक्षकों की नियुक्ति अवधि विस्तार करने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों का कोर्स पूरा हो सके। ज्ञापन देने वालों में शशांक वर्धन, बसंत कुमार, पूजा फर्स्वाण, विनोद सिंह धपोला, दीपा कोरंगा, नीरज सिंह मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें