चुनाव में लाउडस्पीकर तेज बजा तो होगी कार्रवाई
- फोटो : demo
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित सेक्टर में लक्ष्य प्राप्ति में पिछड़ने पर लोनिवि के ईई, सिंचाई विभाग के ईई, सीवीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जल निगम के ईई, डीईओ बेसिक, डीएचओ, लघु सिंचाई विभाग के ईई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग में मात्र 35 प्रतिशत राशि का ही उपयोग करने को गंभीरता लिया। इसके लिए नियमानुसार निलंबन के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित में उपलब्ध पूरी राशि खर्च करने को कहा। वित्तीय वर्ष 2019-20 की जिला योजना के प्रस्ताव भी मांगे। सुमन ने ईई लघु सिंचाई के खिलाफ बिल भुगतान से संबंधी शिकायत की जांच के निर्देश सीडीओ को दिए। सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि फरवरी अंत तक जिला योजना के तहत शासन से अवमुक्त 38.61 करोड़ रुपये की राशि के सापेक्ष 35.1 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जोकि अवमुक्त राशि का 90.1 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य सेक्टर के तहत शासन से अवमुक्त 267.9 करोड़ रुपये के सापेक्ष 228.9 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। यह 85.5 प्रतिशत है। केंद्र पोषित सेक्टर में शासन से अवमुक्त 186.6 करोड़ के सापेक्ष 82 प्रतिशत कुल 152 करोड़ रुपये खर्च हुए। बैठक में पीडी बालकृष्ण, डीडीओ रमा गोस्वामी, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, डीईओ माध्यमिक हीरालाल गौतम, ईई लोनिवि हिम्मत सिंह रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, डीएचओ भावना जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र सिंह सामंत आदि थे।
आठ विभागों के अधिकारियों का वेतन रोका
जिला योजना, राज्य, केंद्र पोषित सेक्टर में पिछड़ने पर डीएम ने की कार्रवाई