हल्द्वानी। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बैंक कर्मियों और ग्राहकों के हितों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिस्पर्धा के दौर में द नैनीताल जैसे छोटे बैंकों का दौड़ में बने रहना दुष्कर है। वह रविवार को द नैनीताल बैंक की ओर से एक बारात घर में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
सांसद ने कहा कि उन्होंने द नैनीताल बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) में कराने का आश्वासन दिया था। विलय का निर्णय होने के बाद ही चैन मिला। संचालन करते हुए पीयूष पयाल ने कहा कि द नैनीताल बैंक को बेचने की प्रक्रिया पर पूर्णविराम लगाकर कर्मियों और उनके परिवारों को गर्त में जाने से बचा लिया। डेढ़ वर्ष से द नैनीताल बैंक को डिजिटल वेंचर को बेचने की कवायद चल रही थी। सांसद कोश्यारी के प्रयास से ही द नैनीताल बैंक का बॉब में विलय संभव हो सका। इससे पूर्व पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट, द नैनीताल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से चंद्रशेखर कन्याल, सुमित तिवारी, पुनीत बिष्ट, राज वैभव, दीपक सनवाल, माला सोनी, संजय जोशी, निशा कामथ, साहिल खान, अखिलेश नौटियाल आदि थे।
बैंक कर्मियों और ग्राहकों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
प्रतिस्पर्धा के दौर द नैनीताल बैंक जैसे छोटे बैंकों को दौड़ में बने रहना दुष्कर: कोश्यारी