फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म

विज्ञापन
vaccine
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म हो गए हैं। वैक्सीन खत्म होने के कारण 22 मरीजों को निराश लौटना पड़ा। मरीजों ने बाजार से वैक्सीन खरीदकर लगवाए।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं हो सकी है। सात महीने से फिजीशियन नहीं है। फिजीशियन के आदेश तो स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से हो गए मगर किसी को भेजा नहीं गया है। एआरवी लगवाने के लिए बेस अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आते हैं। बृहस्पतिवार को भी बेस अस्पताल में 22 नए मरीज पहुंचे थे मगर उनको वैक्सीन नहीं लगाए जा सके। बाजार में वैक्सीन की कमी होने के कारण मरीजों को काफी देर तक भटकना पड़ा। बाजार से महंगे वैक्सीन खरीदकर लगवाना पड़ा। पुराने 12 मरीजों को भी निराश लौटना पड़ा। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने कहा कि स्वास्थ्य महानिदेशालय को मांग भेजी गई है। बताया कि महानिदेशालय में भी एआरवी खत्म हो गई है।

बेस अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म
22 मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ी वैक्सीन

अस्पतालों में एआरवी की उपलब्धता हो : डीएम
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एआरवी की उपलब्धता बनाए रखने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में होने वाले खर्च में कटौती कर उससे बचने वाली धनराशि से एआरवी खरीदने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हल्द्वानी और नैनीताल में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। डीएम ने दो लाख रुपये बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल को और एक एक लाख रुपये बेस अस्पताल हल्द्वानी और संयुक्त चिकित्सालय रामनगर को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सीएमओ डॉ. भारती राणा को निर्देश दिए कि वह अस्पतालों में यूजर चार्ज से भी एआरवी खरीद कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें