फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। घर में एक युवक की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नाखून नीले पड़ने पर परिजनों ने जहर खाने की आशंका जताई है लेकिन परिजनों को घटना का कारण पता नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम कठघरिया निवासी सुरेश जोशी ने बताया कि उनके बड़े भाई मनोज जोशी (34) सोमवार रात खाना खाकर कमरे में सो गए थे। उल्टी होने पर मनोज जोशी की पत्नी अनीता ने देर रात परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। परिवार के लोग मनोज को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टर ने एसटीएच ले जाने की सलाह दी। एसटीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनोज जोशी को मृत घोषित कर दिया। सुरेश जोशी ने पुलिस को बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं है। मौत के बाद उनके नाखून नीले पड़ गए थे। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। कहा कि वह मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के बमना क्वीटी गांव निवासी है। बेटे की मौत की सूचना पर पिता दुर्गादत्त हल्द्वानी के लिए चल दिए हैं। पुलिस ने जानकारी के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें