फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील गोदाम से पांच गाड़ी डिस्पोजेबल जब्त

विज्ञापन
गोदाम से जब्त प्लास्टिक का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम ने पॉलिथीन, थर्माकोल, प्लास्टिक के डिस्पोजेबल से भरे सील दोनों गोदामों को खोलकर वहां से पांच गाड़ी डिस्पोजेबल जब्त किया है, जिसे नगर निगम के गोदाम में रखवाया गया है। उधर, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को दोनों गोदाम मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम ने रविवार शाम मंगल पड़ाव स्थित दो गोदामों में छापा मारकर पॉलिथीन, थर्माकोल, प्लास्टिक के 40 लाख के डिस्पोजेबल जब्त किया था। रात अधिक होने के कारण नगर निगम की टीम ने दुकान को सील कर दिया था।
सोमवार को सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, कर निरीक्षक भरत त्रिपाठी नगर निगम की गाड़ियों के साथ मंगल पड़ाव पहुंचकर दोनों दुकानों की सील खुलवाई। दुकान स्वामियों के सामने गोदाम से पॉलिथीन, थर्माकोल, प्लास्टिक के डिस्पोजेबल निकाले गए, जिसमें तीन घंटे लग गए। बाद में पांच गाड़ियों से नगर निगम में डिस्पोजेबल को भेजा गया।
विज्ञापन


आज दोनों गोदाम मालिकाें पर लगाया जाएगा जुर्माना
नगर निगम की टीम ने रविवार रात की थी कार्रवाई


दोपहिया वाहनों से सप्लाई हो रही प्लास्टिक की थैली
हल्द्वानी। पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी के बाद भी इस धंधे से जुड़े लोगों ने कैरी बैग बेचने का नया तरीका खोजा है। पॉलिथीन के कैरी बैग अब गोदाम, दुकानों से नहीं बल्कि दोपहिया वाहनों से बेचे जा रहे हैं। सूचना के बाद भी टीम इन्हें नहीं पकड़ पाई है। बताया जाता है कि शहर में कई गोदाम अब भी पॉलिथीन की थैली, थर्माकोल से बने उत्पादों से पैक हैं।


नगर निगम में जमा नहीं कराई पॉलिथीन कैरी बैग
हल्द्वानी। पिछले दिनों हुई बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से अपील की थी कि यदि उनके पास पॉलिथीन के कैरी बैग या थर्माकोल उत्पाद हैं तो वह उन्हें या तो जहां से लाए हैं वहां लौटा दे या फिर नगर निगम में जमा करा दें। इसके बावजूद एक भी व्यापारी ने पॉलिथीन के कैरी बैग नगर निगम में जमा नहीं कराए।

पॉलिथीन बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है। दोपहिया वाहनों से पॉलिथीन के कैरी बैग बिक्री की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें