फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज विधायक संजीव आर्य बैठे धरने पर

विज्ञापन
एमएलए संजीव आर्य पहुंचे नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। बलियानाले की जद में आए रईस होटल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान प्रशासन का ढुलमुल रवैया देख विधायक संजीव आर्य भड़क गए। विधायक ने प्रभावितों को दुर्गापुर के नवनिर्मित घरों में पुनर्वास की मांग उठाई और करीब सुबह 10:30 बजे से धरना शुरू कर दिया। विधायक आर्य के धरने पर बैठने की सूचना पर पहुंचे डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि दुर्गापुर के भवनों को अभी आवंटित नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रभावितों की समस्या को लेकर शुक्रवार को बैठक कर हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही तब तक सभी से स्कूल में शिफ्ट होने की गुजारिश की।
विज्ञापन

उधर, प्रभावितों ने स्कूल में जाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में भी ऐसी स्थितियां आईं थीं, कुछ समय तो उनको शिफ्ट किया गया लेकिन स्कूलों में परीक्षा होने का हवाला देते हुए उनको हटा दिया गया था। डीएम के काफी समझाने के बाद लोग स्कूल में शिफ्ट किए जाने पर राजी हुए। डीएम ने कहा कि क्षेत्र में समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। धरने के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी भी डीएम पर भड़क गए, उन्हें बमुश्किल एएसपी हरीशचंद्र सती ने शांत किया। इस दौरान विमला अधिकारी, राजेंद्र परगाई, डीएन भट्ट, अरविंद पडीराय, दयाकिशन पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट, राकेश कुमार, भानु पंत, नीरज जोशी, केएल आर्या आदि रहे।

दुर्गापुर में बने भवनों में शिफ्ट करने की मांग
डीएम ने शुक्रवार को बैठक कर हल करने का आश्वासन दिया


वीरभट्टी जाने वाले मार्ग को बंद किया
नैनीताल। रईस होटल क्षेत्र में सोमवार को हुआ भूस्खलन अब तक का सबसे बड़ा भूस्खलन है। इसके बाद अब खतरा आबादी क्षेत्र की ओर रुख करने लगा है। साथ ही वीरभट्टी को जाने वाले मोटर मार्ग को भी खतरा पैदा हो गया है, इस कारण प्रशासन ने इसे बंद कर दिया है। इस मार्ग से कृष्णापुर क्षेत्र के लोग अपने दोपहिया वाहनों से जाते थे लेकिन इस मार्ग बंद होने के अब उनको जेल रोड होते हुए सिपाहीधार के पास से वीरभट्टी जाना पड़ेगा। इस क्षेत्र में बना जीआईसी का मैदान और हरिनगर क्षेत्र भी भूस्खलन की जद में आने लगा है। जल्द ही अगर प्रशासन की ओर से बलियानाले के भूूकटाव को रोकने के लिए को ठोस कदम नहीं उठाए तो नैनीताल की बड़ी आबादी इससे प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन

दुर्गापुर क्षेत्र का आवंटन गलत तरीके से करने का आरोप
- रईस होटल क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन पर दुर्गापुर क्षेत्र में बने भवनों का आवंटन गलत तरीके से करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग बाहर से आए हैं उनको वहां भवन दिए गए हैं। जो लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं, उनका नाम डीपीआर में नहीं है।

खुर्पाताल में बनाए जा रहे हैं भवन
- एडीएम हरबीर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट योजना के तहत खुर्पाताल के पास करीब पांच एकड़ में भवन बनाए जा रहे हैं जहां पुनर्वास करने वालों को बसाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें