दुर्घटनाओं को दावत देती लोहाघाट की डिग्रीकॉलेज-पोखरीबोरा सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। काठगोदाम- हैड़ाखान मार्ग पर लूगड़ के आगे भूस्खलन का खतरा है। इसके मद्देनजर लोनिवि प्रांतीय खंड (नैनीताल) ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए मार्ग को 30 सितंबर तक बंद करने का अनुरोध किया है।
काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग में लूगड़ से साननी बैंड तक मार्ग तो तैयार हो गया है, लेकिन डामरीकरण नहीं हो सका है। यह क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से भी संवेदनशील माना जा रहा है। अधिशासी अभियंता सीएम नेगी के अनुसार काठगोदाम से हैड़ाखान तक मार्ग ठीक है, पर कुछ माह पहले ही लूगड़ पुल से साननी बैंड- सिमलिया तक का रास्ता खोला गया है, वह बरसात के समय संवेदनशील है।
सुरक्षा की दृष्टि से लूगड़ पुल से साननी बैंड- सिमलिया करीब 20 किमी मार्ग को बंद करने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है। इस संबंध में वह गुरुवार को जिला अधिकारी से भी मिलेंगे।
काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग का साननी बैंड-सिमलिया
क्षेत्र का हिस्सा भूस्खलन की दृष्टि संवेदनशील