भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन परिसर के समीप स्थित ग्रामीण शिल्प इंपोरियम सरस बाजार भीमताल में बुधवार से पहाड़ी दालों, सब्जियों और हाथों से बनी सामग्रियों को सस्ती दरों पर महिला स्वयं सहायता समूहों ने बेचना शुरू कर दिया है। इसका शुभारंभ बुधवार को ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने किया। सरस बाजार को सीडीओ ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से गोल्ज्यू महिला स्वयं सहायता समूह विनायक सोनगांव की महिलाओं को दिया है। इस दौरान परियोजना निदेशक बालकृष्ण टम्टा, बीडीओ संतोष पंत, जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, संगीता आर्या, नवीन क्वीरा, प्रमोद कुमार, हेमा आर्या, गिरीश पांडे मौजूद रहे। गोल्ज्यू महिला स्वयं सहायता समूह विनायक सोनगांव की अध्यक्ष माया रावत, सचिव नीमा रावत, कोषाध्यक्ष हेमा जोशी, कुसुम राणा, दीपा जोशी आदि शामिल हैं।
सरस बाजार में ये मिलेगा
सरस बाजार में पहाड़ी राजमा, गहत, भट्ट, उड़द, सोयाबीन, शहद, घी, धनिया, पीसी मिर्च, जखिया, चीनी, भांग, हल्दी, एलोवेरा युक्त साबुन, टमाटर, आलू सहित हाथों से बने ऐंपण, मेजपोश, थालपोश, मोमबत्ती सस्ती दरों में मिलेगा।