फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक पर पेड़ की टहनी गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
इसी टैक्सी पर गिरी टहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के पदमपुरी में रविवार सुबह पेड़ की बड़ी टहनी की चपेट में आने से टैक्सी चालक की मौत हो गई, जबकि टैक्सी में सवार अन्य 11 लोग बाल-बाल बच गए। बाद में सभी लोगों को अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन

हल्द्वानी से सवारियों को लेकर मैक्स यूके04टीए 9861 का चालक प्रकाश सिंह (25) पुत्र मदन सिंह, निवासी सुनढूगरा ब्लॉक पाटी चंपावत जैती जा रहा था। पदमपुरी में वह सड़क किनारे सवारियों का सामान मैक्स की छत पर बांध रहा था। इसी दौरान अचानक एक पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर प्रकाश सिंह के ऊपर गिर गई और वह बेहोश हो गया। इस घटना से सवारियों में खलबली मच गई। स्थानीय लोग प्रकाश सिंह को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर तहसीलदार नवाजिश खलिक ने भी घटना की जानकारी ली। इसके बाद राजस्व पुलिस की सूचना पर प्रकाश सिंह के परिजन दोपहरण को पदमपुरी पहुंचे। इसके बाद राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैक्स चालक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन सदमे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों का सामान छत पर बांधते समय हुआ हादसा
मैक्स में सवार 11 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें