फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में पार्किंग हुई फुल शटल सेवा से गए पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को एक बार फिर पार्किंग फुल हो गई और पर्यटकों को शटल सेवा से लाना पड़ा। पार्किंग भरने के बाद पुलिस ने वाहनों को रूसी बाईपास पर ही रोक लिया। होटलों में बुकिंग कराने के बाद भी पर्यटकों को मोबाइल सिग्नल में गड़बड़ी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने होटल में पुलिस कर्मियों से बात कराने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सरोवर नगरी रविवार को पर्यटकों से गुलजार रही। सुबह से ही पर्यटकों का तांता लगना शुरू हो गया और देर शाम तक पर्यटक नगर में पहुंचते रहे। सुबह से पुलिस रूसी बाईपास पर मुस्तैद रही। पर्यटकों की सभी बाइकों को नगर रूसी बाईपास पर ही खड़ा करवा लिया गया। चार पहिया वाहन भी बाहर रोके गए, लेकिन पार्किंग खाली होने पर उन्हें नगर में प्रवेश दिया गया। जबकि बाइकों को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया। इसका कारण नगर में बाइक पार्किंग न होना बताया गया। दिन भर में रूसी बाईपास पर 200 बाइक पार्क की गईं। बाइक से पार्किंग शुल्क 20 रुपये और चार पहिया वाहन से 100 रुपये लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें