फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैली ब्रिज से एक साथ कई वाहन हो रहे है पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी में बने बैली ब्रिज की सुरक्षा के लिए एनएच अधिकारी और इंजीनियर गंभीर नहीं दिख रहे। शुक्रवार को भी चेक पोस्ट के वीरान होने के चलते एक साथ कई भारी भरकम वाहन ब्रिज से होकर गुजरे। लेकिन विभागीय अधिकारी चुप्पी साधकर बैठे हैं।
विज्ञापन

भारी-भरकम वाहनों के आवागमन से बैली ब्रिज के नट ढीले होने लगे हैं। इसके चलते पुल का ज्यादा टिकाऊ हो पाना मुश्किल लग रहा है। साथ ही पांच माह बाद भी पुल के दोनों ओर डामरीकरण नहीं किया जा सका है। डामरीकरण की मांग लोग लगातार कर रहे है।
वीरभट्टी में बैली ब्रिज की सुरक्षा के लिए शुरुआत में चेक पोस्ट बनाया गया था। साथ ही 24 घंटे सुरक्षा कर्मी नियुक्त कर ब्रिज से एक बार में एक ही वाहन को गुजरने की अनुमति दी जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को चेक पोस्ट में एक भी कर्मी नहीं होने की वजह से एक बार में एक के बाद एक कई वाहन बैली ब्रिज से होकर निकल रहे हैं। लेकिन एनएच के अधिकारियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर बलियानाला संघर्ष समिति के इंदर नेगी, जितेंद्र पाठक, राहुल थापा, मोनू रौतेला, पुष्कर जोशी, मुनीर आलम आदि लोगों ने पुल के दोनों ओर से डामरीकरण करने और पुल की सुरक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन


वीरभट्टी में बने पुल के नट ढीले होने के बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं
ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल पर सुरक्षा कर्मी नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें