फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों की सोशल साइट पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब व्हाट्स एप और ई मेल से भी रेलवे कर्मचारियों की शिकायतों पर सुनवाई होगी और समाधान किया जाएगा। इस बाबत इज्जतनगर मंडल ने व्हाट्स एप नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

इज्जत नगर मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायतों और समाधान के लिए सिक्स पैटर्न मॉडल बनाया गया है। इस मॉडल में कर्मचारियों को रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशन, सेवानिवृत्ति, वेतन, प्रोन्नति, अवकाश संबंधी किसी भी समस्या को आला अफसरों तक पहुंचा सकते हैं। मॉडल के अंतर्गत एक व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कर्मचारी शिकायत पोस्ट कर सकता है। इस पोस्ट पर आला अफसर शिकायतों का समाधान करेंगे। इसी तरह दो वेबसाइट का भी एड्रेस दिया गया है जिस पर भी मेल कर सकते हैं। इन पर बाकायदा शिकायतों का समाधान कर कार्रवाई को आला अफसरों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये होंगे फायदे
- व्हाट्स एप में शिकायत करने पर मंडल कार्यालय जाने की जरूरत नहीं
- ऑनलाइन होने से समय, श्रम, कागज की बचत होगी
- शिकायत का समय व तिथि डिजिटल होने से निर्धारित समय में होगा निदान

ऐसे भी कर सकते हैं शिकायत
= विभिन्न स्थलों पर आयोजित कर्मचारी शिविर में
= शिकायत रजिस्टर में दर्ज करा सकते हैं शिकायत
= मंडल कार्यालय इज्जत नगर में कर्मचारी शिकायत कक्ष में कर सकते हैं शिकायत
= मंडल रेल प्रबंधक से भी बता सकते हैं समस्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें