फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के देरी से नहीं पहुंच सके कई प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरस मेले के पहले दिन मेला स्थल पर लगाए गए अधिकतर स्टाल खाली नजर आए। मेला स्थल में कुछ स्टाल तो पूरी तरह से सजे थे जबकि कई स्टालों के बाहर सामान की गठरियां पड़ी नजर आई। देर शाम तक उत्तराखंड को छोड़ केवल छह राज्यों के प्रतिभागी ही मेले में पहुंचे थे।
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से 250 स्टाल बनाए गए हैं। सोमवार को मेले के उद्घाटन के दौरान मेला स्थल में उत्तराखंड के 42 महिला स्वयं सहायता समूहों के अलावा कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से 1-1, हिमाचल प्रदेश से 8 और पंजाब से 5 महिला स्वयं सहायता समूह पहुंच चुके थे। मेले के मुख्य संयोजक सीडीओ प्रकाश चंद्र ने बताया कि ऐसा कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि देर रात तक अथवा मंगलवार की सुबह तक प्रतिभागी मेले में पहुंच जाएंगे।
उद्घाटन से पहले जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने मेला स्थल का निरक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले के मुख्य संयोजक समेत अन्य अधिकारियों को मेले की सफलता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी चौधरी सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब मेला स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मुख्य मंच समेत मेला स्थल में लगे स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें