फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहार महोत्सव, 11-12 नवंबर को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी की बैठक में इस बार जोहार महोत्सव का आयोजन 11 व 12 नवंबर को किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि महोत्सव में जोहार की संस्कृति के साथ ही रं और कुमाऊं-गढ़वाल की संस्कृति से भी लोगों को रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के सांस्कृतिक सचिव नवीन टोलिया ने बताया कि महोत्सव में जोहार समाज की बोली, भाषा, संस्कृति, व्यंजनों से भी लोगों को रूबरू कराया जाएगा। महोत्सव में ऊनी वस्त्रों समेत विभिन्न तरह के स्टाल भी लगाए जाएंगे। महोत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए स्थानीय कलाकारों के अलावा सांस्कृतिक दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, महासचिव भूपेंद्र सिंह पांगती, संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, कैलाश धर्मशक्तू, भूपाल सिंह मर्तोलिया, कमला पांगती, बसंती जंगपांगी, कौशल्या धर्मशक्तू, जमुना मर्तोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें