फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शौचालय गंदे मिले तो देना होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम अब प्राइवेट स्कूलों के शौचालय और पानी की व्यवस्था की जांच करेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इसके लिए टीम बना दी है। जल्द ही यह टीम स्कूलों की जांच करेगी। शौचालय गंदे मिलने और पानी की व्यवस्था नहीं होने पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि प्राइवेट स्कूल मोटी फीस सुविधा शुल्क के नाम पर वसूल रहे हैं। इन स्कूलों में पेयजल और शौचालय की स्थिति दयनीय है। कई स्कूलों में तो पेयजल के लिए फिल्टर तक नहीं लगा है। शिकायत मिलने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार ने नगर निगम के क्षेत्र में चल रहे प्राइवेट स्कूलों की जांच के लिए एक टीम गठित की है। इसके आदेश जारी हो चुके हैं। ये टीम सभी स्कूलों में जाकर पानी की टंकियों और शौचालय की जांच करेगी। पानी की व्यवस्था सही नहीं होने और शौचालय गंदे मिलने पर स्कूलों पर जुर्माना किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार ने बताया कि इसके लिए आदेश कर दिए गए हैं। जल्द ही नगर निगम की टीम स्कूलों की जांच करेगी।
सरकारी स्कूलों में होगी फॉगिंग
डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर निगम सरकारी स्कूल और कालेजों में फांगिंग कराने जा रहा है। जल्द ही नगर निगम की ओर से सरकारी स्कूलों में फॉगिंग कराई जाएगी। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सभी सरकारी स्कूलों में फांगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें