फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जागी सरकार, एकता-मानसी का करेगी सम्मान
विज्ञापन

खेल मंत्री का वादा 29 अगस्त को खेल दिवस पर करेंगे दोनों को सम्मानित
बीसीसीआई, रेलवे और दूसरे राज्यों की घोषणाओं को देखते हुए किया फैसला
दीप जोशी
अल्मोड़ा। महिला विश्वकप की उपविजेता भारतीय टीम में शामिल रहीं प्रदेश की दो खिलाड़ी एकता बिष्ट और मानसी जोशी को प्रदेश सरकार ने खेल दिवस पर सम्मानित करने का फैसला लिया है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने हालांकि रशि की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका कहना है कि दोनों खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार उम्मीद से दूना देगी। मालूम हो कि बीसीसीआई के अलावा कई राज्य सरकारें, रेल मंत्रालय और अन्य संस्थाओं की ओर से महिला टीम पर हो रही पुरस्कारों की बौछार के बाद उत्तराखंड सरकार पर भी सवाल उठने लगे थे। हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हर मैच के बाद ट्वीट करके बेटियों को बधाई देते रहे और उनके वापस लौटने पर भी बधाई दी थी। पर प्रदेश की जनता और खेल प्रशंसकों का मानना था कि सिर्फ बधाई संदेश से कुछ नहीं होगा, सरकार को इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन

मालूम हो कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण लीग मैच में पांच विकेट लेने के बाद अल्मोड़ा की एकता बिष्ट का नाम विश्व स्तर पर सुर्खियों में आ गया था। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। एकता के साथ ही उत्तरकाशी जिले की निवासी मानसी जोशी ने भी भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विश्वकप में खेलने वाली भारत की टीम की सदस्य रहीं और उन्होंने विश्वकप के दो मैच भी खेले। विश्वकप उपविजेता भारतीय टीम का पूरे देश में सम्मान हो रहा है। बीसीसीआई ने टीम के हर खिलाड़ी को 50-50 लाख के पुरस्कार से नवाजा तो रेलवे में नौकरी करने वाली एकता बिष्ट सहित टीम की दस सदस्यों को रेल मंत्रालय ने भी 13-13 लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। साथ ही इन सभी 10 खिलाड़ियों को रेल मंत्रालय ने प्रमोशन देने की भी घोषणा की है। मालूम हो की भारतीय महिला टीम में शामिल 10 खिलाड़ी रेलवे से घरेलू मैच खेलती हैं। महाराष्ट्र सरकार ने पूरी टीम को 50 लाख का पुरस्कार और यूपीसीए ने भी एकता और मानसी जोशी को सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके अलावा कई संस्थाएं भी भारतीय टीम को पुरस्कृत कर रही हैं। अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन मानना है कि सरकार को सूखी बधाई के बजाय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें