फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 को उड़ान भरेंगे प्रदेश के हज यात्री-कोर्डिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हज के मुबारक सफर पर आजमीने-हज के जाने का सिलसिला पांच अगस्त से शुरू हो जाएगा। सेंट्रल हज कमेटी ने तीन फ्लाइट का शेडयूल जारी कर दिया है, जिनमें 825 यात्री जद्दा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। हज यात्रा पर जाने वाले लोग तैयारियां में जुट गए हैं।
विज्ञापन

हज के लिए इस बार प्रदेश से करीब चार हजार लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें 1024 आवेदकों को हज पर जाने की अनुमति मिली। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो लगातार चार साल से आवेदन कर रहे हैं या फिर 70 साल से अधिक आयु के हैं। सेंट्रल हज कमेटी ने मैसेज के जरिए फ्लाइट का शेडयूल हज यात्रियों को भेज दिया है।
उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि पांच अगस्त को शाम पांच बजे और रात नौ बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से फ्लाइट हैं। दोनों फ्लाइटों में 300-300 यात्री जाएंगे। उसके बाद छह अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे की फ्लाइट से 225 आजमीन उड़ान भरेंगे। सभी यात्रियों को फ्लाइट से दो दिन पहले हज हाउस दिल्ली में रिपोर्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन


ग्रीन कैटेगरी के 15 यात्रियों को मिला अजीजिया

ग्रीन कैटेगरी (प्रथम श्रेणी) के यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से सेंट्रल हज कमेटी ने कुछ आवेदकों को अजीजिया (द्वितीय श्रेणी) में स्थानांतरित किया है, जिनमें प्रदेश के 15 यात्री शामिल हैं। इनमें देहरादून के 6, हरिद्वार के 3, नैनीताल 3 और ऊधमसिंह नगर के दो यात्री शामिल हैं। चेयरमैन हाजी राव ने बताया कि उनके द्वारा अतिरिक्त जमा किए गए पैसे उनके खातों में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें