फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों के पीएफ खातों में तीन महीने से नहीं डाला पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन ने तीन महीने से रोडवेज कर्मियों के पीएफ खातों में पैसा नहीं डाला है। इससे सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों को पेंशन के भी लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने तीन महीने से रोडवेज कर्मियों के एलआईसी, ऋण वेतन भोगी संस्था और पीएफ के खातों के पैसों का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारियों के वेतन से कटौती के बावजूद पैसा उनके खाते नहीं जा रहा है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने ने कहा कि रोडवेज के कुप्रबंधन का नुकसान कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन तक नहीं मिल रही है। जबकि जून में रोडवेज की कमाई एक करोड़ 75 लाख रुपये हुई थी। पपने ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया तो कर्मचारी विरोध प्रदर्शन को विवश होंगे। इस संबंध में एआरएम वित्त सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यालय स्तर से अभी बजट नहीं मिलने से समस्या आ रही है। बजट मिलने के तुरंत भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें