फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डहरिया में फुंका नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डहरिया में आईटीआई रोड स्थित नलकूप से पानी आपूर्ति की जाती है। इस नलकूप से डहरिया, प्रगति विहार, सीएमटी कॉलोनी के 500-600 घरों में पानी आपूर्ति होती है। मंगलवार को यह नलकूप फुंक गया। अगले दिन बुधवार को जल संस्थान को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

नलकूप फुंकने से क्षेत्र की 2000 से अधिक की आबादी को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत सीएमटी, डहरिया निवासियों की है, क्योंकि यहां आसपास कोई सरकारी नल, दूसरा नलकूप, गौला से लाइन नहीं जुड़ी है। इससे पानी की विकट समस्या हो गई है। खाना पकाने और दैनिक कामों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासी तीन किमी दूर हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क से सुबह तड़के लाइन लगाकर पानी भरने को विवश हैं। वहीं कुछ लोग पीने के पानी के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में लगी पानी की टंकी से पानी भर के ला रहे हैं। यहां तक कि क्षेत्रवासियों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है और जल संस्थान को यहां की सुध नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं। मजबूरी में क्षेत्रवासी 500-600 रुपये में टैंकर खरीद कर काम चला रहे हैं। एई बंशीधर भट्ट ने बताया कि नलकूप की मरम्मत की जा रही है, सात-आठ दिनों में नलकूप चालू हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें