फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आत्महत्या मामले में फिर सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आत्महत्या मामले में फिर सियासत
विज्ञापन


हल्द्वानी।
खटीमा के किसान की आत्महत्या के मामले को लेकर कांग्रेस अब प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमलावर होने की तैयारी में है। पिथौरागढ़ में हुई किसान की मौत के मामले में भी किसान का यही रुख रहा था। अब 27 जून को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह खटीमा में मृतक किसान के परिवार से मिलेंगे।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही पिथौरागढ़ जिले के एक किसान ने बैंक से रिकवरी नोटिस मिलने पर आत्महत्या कर ली थी। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर खासा विरोध जताया था। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जाहिर करते हुए उस समय कांग्रेस ने राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा था। अब खटीमा के पंचपेड़ा गांव के किसान राम अवतार की आत्महत्या को लेकर भी कांग्रेस विरोध की मुहिम शुरू करने की तैयारी में है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा प्रसाद जोशी के मुताबिक मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सुबह देहरादून से चलकर पंचपेड़ा पहुंचेंगे। प्रीतम सिंह यहां किसान राम अवतार के परिवार वालों से मिलेंगे। पंचपेड़ा के इस किसान ने भी कर्ज अदा न कर पाने के कारण आत्म हत्या की थी। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर इस मामले में जांच के आदेश भी दे चुके हैं। दूसरी ओर, भाजपा इस मामले को लेकर अभी खामोश है। भाजपा की मुसीबत सरकार की ओर से प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ न कर पाने की मजबूरी जताने के बाद और बढ़ गई है। ऐसे में भाजपा सिर्फ कांग्रेस को इस मामले में सियासत न करने की सलाह देकर ही चुप हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें