फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा कर नैनीताल पहुंचे 20 आदिवासी बच्चे पॉजिटिव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। आंध्रप्रदेश से नंगे पैर साइकिल यात्रा कर नैनीताल पहुंचे 20 बच्चे रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित निकले हैं। सभी लोग नैनीताल पहुंचने के बाद अपने दल के मुखिया के साथ दवा लेने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे थे। ये सभी आदिवासी हैं। वहीं इस दल के बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के नैनीताल पहुंचने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

24 लोगों का चिल्ड्रन ऑफ फॉरेस्ट पीवीटीजी ग्रुप जंगलों को बचाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा कर आंध्र प्रदेश से यहां पहुंचा है। शुक्रवार को ग्रुप के लीडर कालिदास वर्मसीधर ने बताया कि बच्चों को दर्द समेत अन्य शिकायतें थी। इस पर उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि 22 बच्चों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 20 बच्चाें में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके बाद सभी को टीआरसी सूखाताल आइसोलेट कर दिया है। मुखिया कालिदास ने बताया कि उनका उद्देश्य आदिवासियों को अच्छी जिंदगी देना है। छह फरवरी को दल आंध्र प्रदेश से निकला था, जो तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के बाद उत्तराखंड पहुंचा है।
बिना जांच के नैनीताल कैसे पहुंचा आदिवासी दल
नैनीताल। आंध्र प्रदेश से होकर देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए नैनीताल पहुंचे आदिवासी बच्चों की रास्ते में कहीं भी कोरोना जांच नहीं हुई। नैनीताल में जांच हुई तो 20 बच्चे संक्रमित निकले। इस घटना ने कोरोना के प्रति सरकारी सतर्कता की पोल खोल दी है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच आंध्र प्रदेश के आठ से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों का दल शुक्रवार को साइकिलों से नैनीताल पहुंचा। 24 सदस्यीय दल आंध्र प्रदेश से तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों से होते हुए बिना कोरोना जांच के नैनीताल पहुंच गया। यह स्थिति तब है जबकि कोरोना के नये स्टेन को बच्चों के लिए खतरनाक बताया गया है। सरकारी गाइडलाइन में भी बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

तल्लीताल स्थित जॉय विला क्षेत्र माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित
नैनीताल। तल्लीताल जॉय विला क्षेत्र में कई लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने इसे माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बना दिया है। बता दें कि बीते एक सप्ताह में जॉय विला में एक ही परिवार के करीब छह से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि क्षेत्र में आवाजाही बंद कर दी गई है।
संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच पर जोर
नैनीताल। कोरोना संक्रमित व्यक्ति की कांटेक्ट ट्रेसिंग की पूर्ण जानकारी एवं मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण टम्टा को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी प्रतिदिन कांटेक्ट ट्रेसिंग (संपर्क में आए लोगों की पहचान) की सूची अपडेट कर जांच में होने वाली दिक्कतों के हल के लिए विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों से समन्वय करेंगे।
दूसरे राज्यों से आए 300 लोगों के लिए सैंपल लिए
गरमपानी। नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगे क्षेत्र भुजान में शुक्रवार सुबह से शाम तक बजे तक बाहरी राज्यों से आए 300 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। यहां स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अंशुल सिरोही, डॉॅ कार्तिक रैना, डॉ. बिंदा अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें