कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिलेगी। यहां करीब दो किमी लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 325 मीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी, जो यातायात को सुगम बनाएगी।
कुमाऊं के प्रसिद्ध कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिलेगी। यहां करीब दो किमी लंबे बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 325 मीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी, जो यातायात को सुगम बनाएगी। बाईपास मार्ग और सुरंग की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद लोनिवि के एनएच खंड ने एलाइनमेंट रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन
केंद्र के अनुमोदन के साथ ही परियोजना की डीपीआर बनाने का काम किया जाएगा। नैनीताल जिले के कैंचीधाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हर साल 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस पर यहां बड़ा मेला लगता है।
इसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके साथ ही वीकेंड पर भी भीड़ बढ़ जाती है। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
एलाइनमेंट रिपोर्ट तैयार करने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को भेज दी है। अब इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जा रही है। एलाइनमेंट फाइनल होते ही डीपीआर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। परियोजना पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। - दयानंद, चीफ इंजीनियर, एनएच, लोनिवि, उत्तराखंड।