फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव की प्रस्तावित तिथियां बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव की प्रस्तावित चार तिथियों में से दो को बदल दिया गया है। बार काउंसिल सदस्य एमएम लांबा एवं राजवीर सिंह बिष्ट के घर में शादी समारोह होने से 17 एवं 27 अप्रैल की तारीखों को बदल कर 6 और 11 मई कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर जस्टिस बीसी कांडपाल ने संशोधित तिथियों का प्रस्ताव तैयार कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेज दिया है। प्रस्तावित तारीखों में से काउंसिल को तारीख तय करनी है।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए बीते दिनों सदस्यों का चुनाव किया जा चुका है। वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा, विजय भट्ट, सुरेंद्र पुंडीर, कुलदीप कुमार सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, अर्जुन सिंह भंडारी, राकेश गुप्ता, हरी सिंह नेगी, नंदन सिंह कन्याल, महेंद्र सिंह पाल, मुनफेत अली, सुखपाल सिंह, योगेंद्र सिंह तोमर, मनमोहन लांबा, रंजन सोलंकी, अनिल पंडित, राजबीर सिंह बिष्ट, राम कुमार चौहान, मेहरबान सिंह कोरंगा, प्रभात कुमार चौधरी सदस्य चुने गए। अब इन सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनना है।
दोनों पदों पर चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर जस्टिस बीसी कांडपाल ने बीते दिनों 31 मार्च, 10, 17 एवं 27 अप्रैल की तारीख तय की, लेकिन इस बीच सदस्य एमएम लांबा का पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी को मिला। इसमें लांबा ने कहा कि 27 अप्रैल को उनके बेटे की शादी है। ऐसे में वह चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि चुनाव के लिए कोई अन्य तारीख तय कर दी जाए। इसी तरह सदस्य राजवीर सिंह बिष्ट ने भी चुनाव अधिकारी को पत्र देकर 17 अप्रैल को अपनी बहन की शादी का हवाला देकर तारीख में बदलाव करने का निवेदन किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी बीसी कांडपाल ने बताया कि 17 एवं 27 अप्रैल की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। हालांकि अभी चुनाव किस तारीख को होगा यह फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार काउंसिल चुनाव की प्रस्तावित तिथियां बदलीं
17, 27 अप्रैल के बदले 6 और 11 मई की तिथि प्रस्तावित
काउंसिल को तय करनी है तारीख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें