फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक के ग्राहकों को मिलेगी नेट बैंकिंग की सुविधा

विज्ञापन
internet banking
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य के सहकारी बैंकों में जल्द नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू होगी। नेट बैंकिंग सुविधा शुरू करने के लिए जिला सहकारी बैंकों के बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर सहकारी बैंक को भेजा है।
विज्ञापन

राज्य में एक सहकारी बैंक और दस जिला सहकारी बैंक हैं। दोनों बैंकों से करीब 12 लाख ग्राहक जुड़े हैं। राज्य की 759 सहकारी समितियों के चार लाख किसान भी इन बैंकों से जुडे़ हैं। सहकारी बैंकों में भी सीबीएस सिस्टम, एनईएफटी, आरटीजीएस, एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा है। इन सुविधाओं के बावजूद ग्राहकों को बैंक की शाखा में जाकर ही लेनदेन करना पड़ता था। बताया जा रहा है कि बैंकों की शाखाएं नेट बैंकिंग के लिए सही मिलीं।


सहकारी बैंक के ग्राहकों को मिलेगी नेट बैंकिंग की सुविधा
जिला सहकारी बैंकों के बोर्ड ने राज्य सहकारी बैंक को भेजा प्रस्ताव


ये सुविधा नहीं है
सहकारी बैंकों में ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, टेलीफोन बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, ई-बैंकिंग की सुविधा नहीं है। इसकी वजह से इन बैंकों के ग्राहकों को अधिकतर लेनदेन शाखा से ही करना पड़ता है।
विज्ञापन


नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए आरबीआई को प्रस्ताव भेजा गया था। नाबार्ड ने नेट बैंकिंग के लिए बैंकों की शाखाओं का निरीक्षण कर लिया है। अब नाबार्ड के माध्यम से दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। सहकारी बैंकों में इसी वर्ष नेट बैंकिंग सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। -दीपक कुमार, एमडी, राज्य सहकारी बैंक, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें